संकटमोचक बना राजधानी क्रफ्ट्स फाउंडेशन
April 19, 2020जरूरतमंदों के लिए रवाना की खाघ सामाग्री ।
April 24, 2020
एक करोड रुपए से अधिक का आर्थिक सहयोग दिया
संकल्प से सिद्धि महा अभियान के अंतर्गत पहुंचा रहे हैं मदद
करोना वायरस की वैश्विक आपदा के कारण सर्वाधिक मार मजदूर गरीब ओर दिहाड़ी का काम करने वालो को हो रही हैं। अनेक परिवारो को तो खाने के लाले पडने लग गए हैं | ऐसे परिवारों को सूखा राशन पहुचाने का अभियान शुरु किया गया हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम शुरु किया गया हैं। इसका नेत्रत्व संकल्य से सिद्धि के प्रदेश प्रतिनिधि एव समाजसेवी प्रदीप खेतान स्वयं कर रहे हैं | इस कार्य मे बजरंग लाल अग्रवाल के सुपुत्र समीर अग्रवाल और सुधीर अग्रवाल का पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं |
बजरंग लाल अग्रवाल ओर उनके पुत्रो की और से प्रधानमंत्री राहत कोष ओर मुखमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता प्रदान की गई हैं | इसके अलावा तीन स्थानो पर प्रतिदिन भंडारे आयोजित किये जा रहे हैं जिसमे हजारो की संख्या मे जरूरतमंद भोजन कर रहे हैं | प्रमुख समाज सेवी एवं उद्धोगपति बजरंग लाल अग्रवाल का कहना हैं कि जब आप स्वप्न देखते हो तो उसमे दिखने वाले द्रश्य स्वप्न के कारण सत्य प्रतीत होते हैं | ईसी प्रकार जो व्यक्ति सदैव इंद्रियों तथा उनसे मिलने वाले सुखों का चिंतन करता रहता हैं, उसकी नजर मे यह मायामय संसार भी सत्य प्रतीक होता हैं।
अंत : भगवान का चिन्तन करेंगे तो भी बड़ा संकट छोटा लगा ओर अपने भगवान को हर समय साथ पाएगे।