जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के तत्वावधान में स्वयंसेवी संस्था राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन, जयपुर के सहयोग से जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र स्थित समस्त न्यायालयों में सेनेर्टाइजर स्टेण्ड, सेनेर्टाइजर व फेस मास्क के वितरण के कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 23-07-2020 को जिला एवं सेशन न्यायालय, जोधपुर महानगर परिसर में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधप ुर महानगर के सचिव श्री सिद्धेश्वर पुरी ने बताया कि वर्त मान में कोविड-19 के प्रसार को रोकने तथा उससे बचाव हेतु स्वयंसेवी संस्था राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन, जयपुर के सहयोग से प्राप्त सेनेटाईजर स्टेण्ड, सेनेर्टाइजर तथा फेस मास्क का जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में वितरण किये जाने हेतु आयोजित कार्यक्रम का उद ्घाटन श्री विश्व बंधु कार्यवाहक जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर महानगर द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री सिद्धेश्वर पुरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर, सोनिका पुरोहित, विशिष्ट न्यायाधीश एन.डी.पी.एस. कैसेज जोधपुर महानगर, श्री दीपक कुमार विशिष्ट न्यायाधीश ए.सी.डी. कैसेज जोधप ुर महानगर, श्री जितेन्द्र सांवरिया मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट जोधपुर महानगर एवं न्यायिक कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विदित है कि राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनू के तत्वाधान में झुंझुनू जिले के विभिन्न न्यायालयों एवं सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजर स्टैंड लगाए जाने के पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनू के अध्यक्ष एवं सचिव की प्रेरणा से पूरे राजस्थान में स्टैंड लगाए जाने के क्रम में आज जोधपुर महानगर की विभिन्न कोर्ट में स्टैंड लगाए गए हैं।
जानकारी देते हुए झुंझुनूं स्थायी लोक अदालत सदस्य डॉ.डी.एन.तुलस्यान ने बताया कि अभी तक राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन द्वारा सीकर, चुरु, धोलपुर, झालावाड़, जोधपुर जिला, बांसवाड़ा, अजमेर, धोलपुर, दौसा, राजसमन्द एवं चित्तोडग़ढ जिले के विभिन्न न्यायालयों एवं सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजर स्टैंड लगाए जा चुके है।