कोर्ट मे सेनेटाइज मशीनों का वितरण।
July 8, 2020अदालत परिसर व सरकारी कार्यालयों में सेनेटाइज प्रणाली शुरू।
July 8, 2020
जिला सेशन अदालत परिसर में कोरोना संक्रमण रोकने व उससे बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू हुआ। इस अवसर पर सेशन न्यायाधीश अनूप कुमार सक्सेना एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया और जिला अदालत में जगह-जगह हैंड सेनीटाइजर मशीनें उपलब्ध कराई है।
सेशन न्यायाधीश ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना होगा। और उसके लिए बचाव के साधन अपनाने होंगे ।
उन्होंने कहा कि अदालत कक्षों के पास कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके बताने वाले पोस्टर लगाकर सभी को जागरूक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर सेशन न्यायाधीश डॉ शक्ति सिंह शेखावत ने बताया कि राजधानी क्रफ्ट्स फाउंडेशन झुंझुनू ने अदालत परिसर के लिए 70 सेनीटाइजर मशीनें उपलब्ध कराई ।
इस दौरान चार मशीनें राजस्थान राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा व सचिव पवन सिंह चौहान को सौंपी है। लोक अभियोजक विवेक पाराशर ने प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई मशीनों के लिए आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारत भूषण शर्मा, राजस्व मंडल के डिप्टी रजिस्ट्रार आशुतोष गुप्ता, राष्ट्रीय विभाग अभिभाषक, नए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप माथुर , बार सचिव समीर काले आदि उपस्थित थे।