समस्या को हल्के में ले ओर शान्ति से समाधान सोचे।
July 7, 2020सभी अदालतों के बाहर रखी हैंड सेनीटाइजर मशीनें।
July 8, 2020
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में शनिवार को चित्तौड़गढ़ न्याय क्षेत्र के सभी न्यायालयों में हैंड फ्री सेनीटाइजर मशीनों का वितरण किया गया। प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार ओझा ने बताया कि राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन जयपुर के सौजन्य से कोरोना महामारी से निपटने के लिए शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार जैन व अन्य न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में सेनेटाईजेशन मशीन व 500-500 मिली लीटर सेनेटाईजेशन का वितरण किया गया।
यह मशीन प्रत्येक न्यायालय के मुख्य द्वार पर लगाई गई, जहां अधिवक्ता कार्मिक व पक्षकार न्यायालय में प्रवेश से पहले स्वयं को सैनिटाइज कर सकेंगे। इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार गुप्ता, प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार ओझा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमल लोहिया अधिवक्तागण व न्यायिक कर्मचारी उपस्थित थे। प्राधिकरण सचिव ओझा ने बताया कि प्राधिकरण समय-समय पर न्यायलयों की हेल्थ ऑडिट भी कर रहा है।
जयपुर के एक चिकित्सक डॉक्टर डी एन तुलसियन की ओर से चित्तौड़गढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को हैंड फ्री 40 सैनिटाइजर मशीन सेनीटाइजर के प्राप्त हुई है।