कर्म ही प्रधान
July 16, 2020जिला रसद अधिकारी कार्यालय में सेनीटाइजर स्टैंड लगाए गए (झुंझुनू)
July 21, 2020
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव जगत सिंह पवार ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर द्वारा राजधानी क्राफ्ट्स फाउंडेशन, सीकर के सौजन्य से जिला मुख्यालय पर स्थित न्यायालयों में सैनिटाइजर स्टैंड का वितरण किया गया।
इस अवसर पर न्यायाधीश, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सीकर तारा अग्रवाल, न्यायाधीश पोक्सो, सीकर सीमा अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर, जगत सिंह पवार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीकर, सुमरथ लाल मीणा व अध्यक्ष बार एसोसिएशन, सीकर रणधीर सिंह काजला उपस्थित रहे।
सचिव पंवार ने बताया कि न्यायालयों में आने वाले अधिवक्ताओं पक्षकारान व कर्मचारी गण को न्यायालय द्वार पर ही सैनिटाइजर स्टैंड पर लगे सैनिटाइजर की सहायता से सैनिटाइज किया जा सकेगा।