राजसमंद जिले के विभिन्न न्यायालयों एवं सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजर स्टैंड सेनीटाइजर बॉटल 500ml के साथ वितरण (राजसमंद)

न्यायालयों एवं सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजर स्टैंड सेनीटाइजर बॉटल 500ml के साथ वितरण (बांसवाड़ा)
July 23, 2020
पैडल सेनेटाइजर स्टैण्ड लगाया (सीकर)
July 23, 2020

राजसमंद जिले के विभिन्न न्यायालयों एवं सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजर स्टैंड सेनीटाइजर बॉटल 500ml के साथ वितरण (राजसमंद)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद के तत्वाधान में राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन के सौजन्य से राजसमंद जिले के विभिन्न न्यायालयों एवं सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजर स्टैंड सेनीटाइजर बॉटल 500ml के साथ वितरण का शुभारंभ जिला जज गिरीश कुमार शर्मा द्वारा सोमवार प्रातः किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद के सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि शुभारंभ समारोह में राजसमंद के न्यायिक अधिकारियों सहित एडवोकेट एवं पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
विदित है कि राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनू के तत्वाधान में झुंझुनू जिले के विभिन्न न्यायालयों एवं सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजर स्टैंड लगाए जाने के पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनू के अध्यक्ष एवं सचिव की प्रेरणा से पूरे राजस्थान में स्टैंड लगाए जाने के क्रम में आज राजसमंद जिले में स्टैंड लगाए गए हैं।

Comments are closed.