स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गयी।
June 26, 2020राजधानी क्राफ्ट फाउण्डेशन के सौजन्य से आदर्श पक्षी घर (घोसले) एवं दाना-पानी चुग्गा पात्र लगाए।
July 1, 2020
तीस सेनीटाइजर स्टैंड सीकर जिले के न्यायालयों में लगवाये।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर के तत्वाधान में हुआ शुभारंभ समारोह।
झुंझुनूं 26 जून। कोरोना महामारी से हो रहे संक्रमण से बचाव हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर के तत्वावधान में अध्यक्ष श्री देवेन्द्र प्रकाश शर्मा व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगत सिंह पंवार की प्रेरणा से राजधानी क्राफ्ट्स फ़ाउंडेशन जयपुर के बजरंगलाल अग्रवाल सोलानावाला के सौजन्य से सीकर जिले के कोर्टों के लिए कुल 30 सेनेटाईजर स्टैण्ड़ 500 एमएल सेनेटाईजर बौटल के साथ लगवाये जाने का विधिवत शुभारंभ समारोह गुरुवार को किया गया।
अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर श्री देवेन्द्र प्रकाश शर्मा के निर्देशन में इन सेनीटाईजर स्टेण्ड का वितरण किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवन से सभी सेनीटाईजर स्टेण्ड को जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर श्री देवेन्द्र प्रकाश शर्मा व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगत सिंह पंवार द्वारा विभिन्न कोर्टों में लगाये जाने हेतु रवाना किया गया।
इस अवसर पर पोक्सो जज श्रीमती सीमा अग्रवाल, एमएसिटी जज श्रीमती तारा अग्रवाल, सीजेएम सुमरथ लाल मीणा एवं बार अध्यक्ष रणधीर काजला उपस्थित थे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगत सिंह पंवार ने बताया कि इन स्टेण्ड में सैनिटाइजर लगा हुआ है। जिसे आसानी से कोई भी व्यक्ति बिना हाथ लगाए पैर से दबा कर हाथों को सैनिटाइज कर सकता है।