राजधानी क्राफ्ट फ़ाउंडेशन संकट के दौर में बना संकटमोचक
April 21, 2020
लॉकडाउन जारी रहने तक भोजन देने का लिया संकल्प
एक तरफ पूरी दुनिया वर्तमान मे कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही हैं। वही दूसरी तरफ इसके चलते आमजन को विभिन्न कठिनायियों का सामना करना पड़ रहा है | ऐसी विकट परिस्थिति मे अकेले जयपुर शहर मे ही लाखो ऐसे परिवार हैं जो सुबह शाम का भोजन जुटाने मे असक्षम है | विगत 25 मार्च को जारी हुए लॉकडाउन से उत्पन्न हुई इस विकट परिस्थिति से आमजन को राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री महाभियान संकल्प से सिद्धि, नये भारत का निर्माण 2017.2022 जयपुर ओर राजधानी क्राफ्ट्स फ़ाउंडेशन जयपुर के संयुक्त सहयोग से शहर के जरूरतमन्द परिवारों को रोजाना सुखा राशन सामाग्री उपलब्ध करवाई जा रही है |
राजधानी क्राफ्ट्स फ़ाउंडेशन के संस्थापक बजरंगलाल अग्रवाल के सुपुत्र समीर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाभियान के प्रदेश प्रतिनिधि प्रदीप खेतान के नेत्रत्व मे शुरू किए गए इस महाभियान के तरत शहरभर मे रहने वाले जरूरतमन्द परिवारो को पूरे 15-15 दिनों का राशन सामाग्री उपलब्ध कारवाई जा रही है |
उन्होने बताया कि अभी तक विध्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन कोलोनियों, मुरलीपुरा ,विजयबाड़ी विश्वकर्मा इलाके ओर सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र मे शांति नगर मजदूर नगर, संतोष नगर हटवाड़ा व हसनपुरा आदि मे रहने वाले निर्धन दिहाड़ी एव मजदूर परिवारों को राशन सामग्रियाँ उपलब्ध करवाई जा चुकी है |