तीस सेनीटाइजर स्टैंड सीकर जिले के न्यायालयों में लगवाये।
June 27, 2020पहली बार झुंझुनूं पुलिस ने किया पत्रकारों का सम्मान
July 1, 2020
अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन राजस्थान झुंझुनू जिला इकाई की एक अनोखी पहल प्रदेश अध्यक्ष मुकेश विजय जी एवं शेखावाटी प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज भगेरिया की प्रेरणा से जिलाध्यक्ष अंकुर मोदी जिला महामंत्री विशाल अग्रवाल एवं समस्त झुंझुनू जिला टीम के द्वारा सम्मेलन झुंझुनू के अंदर सभी मंडलों के ऊपर एवं पूरे झुंझुनू के अंदर राजधानी क्राफ्ट फाउण्डेशन के सौजन्य से 6500 आदर्श पक्षी घर (घोसले) लगाई जा रही हैं इस क्रम में मंगलवार 30 जून को एसपी ऑफिस एवं नजदीक ही पार्क में जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मीणा, ग्रामीण डीवाईएसपी नील कमल सहित पुलिस अधिकारियों द्वारा लगाए गए
इस अवसर पर राजधानी क्राफ्ट फाउण्डेशन के सौजन्य से लगाये जा रहे पक्षियों के लिए खाली टिन से बने दाना-पानी चुग्गा पात्र भी लगाये गये।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों ने आदर्श पक्षी घर एवं दाना-पानी चुग्गा पात्र लगाये जाने की खुले मन से सराहना की।
जिला प्रवक्ता अमन अग्रवाल ने बताया कि राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन इंडिया बजरंग लाल अग्रवाल सोलाना वाले झुंझुनूं निवासी जयपुर प्रवासी भामाशाह बजरंग लाल अग्रवाल सोलाना वाले के सुपुत्र सुधीर एवं समीर अग्रवाल के सौजन्य से पूरे झुंझुनू जिले के अंदर युवा टीम मिलकर उक्त 6500 आदर्श पक्षी घर लगाएगी।
कार्यक्रम को सम्पन्न करवाने में अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन झुंझुनू जिला इकाई के जिलाध्यक्ष अंकुर मोदी, जिला मंत्री लखन केजरीवाल, अमित भीमसरिया झुंझुनू मंडल अध्यक्ष हरीश जगनानी, मंडल महामंत्री रजत टीबड़ेवाल शशांक मोदी मयंक अग्रवाल सोहन,युवा महिला जिला अध्यक्ष सीमा अग्रवाल युवा महिला जिला महामंत्री शिल्पी पाटोदिया का सराहनिय योगदान रहा।
विदित है कि चिडिय़ों की प्रजाति बहुत कम होती जा रही है ऐसे में इस समय उनको मकान की आवश्यकता होती है जो उनको नही मिलता ऐसे में सोलाना वाला परिवार एवं युवा वैश्य समाज की तरफ से यह एक अनूठी पहल की जा रही है।