कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान।

जरूरतमंदों के लिए रवाना की खाघ सामाग्री ।
April 24, 2020
प्रदेश भर की गौशालाओं में चारे की सेवा।
May 5, 2020

कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान।

ग्राम आलीसर मे पिछले 26 दिनों से गरीब ओर असहाय लोगों के लिए शिक्षक अशोक दायमा की अगुवाई में भोजन के पैकेट वितरण कर रही टीम के सदस्यों ने अपना जीवन संकट मे डाल कर आम आदमी की सुरक्षा मेँ जुटी पुलिस व खबरों को पहुंचाने वाले पत्रकारों का सम्मान किया।इस अवसर पर इन कोरोना योद्धाओ का मंडा भिंडा में स्थित राजधानी क्राफ्ट्स फेक्ट्री के मालिक भामाशाह श्री बजरंग लाल अग्रवाल जी सोलाना वाले (संस्थापक राजधानी क्राफ्ट्स फाउंडेशन) व डीवाईएसपी गोविंदगढ़ संदीप सारस्वत, कालाडेरा थाना प्रभारी धर्म सिंह, हस्तेड़ा चौकी प्रभारी मोहन लाल चौधरी, उपायुक्त जीएसटीवीएन कोशिक, राजकीय विधालय आलीसर की प्रधानाचार्यों अनीता बागड़ी, वरिष्ठ पत्रकार भगवान सहाय यादव, कैलाश शर्मा, जयपालसिंह का माला साफा पहनाकर सम्मान किया।
टीम के संयोजक अशोक दायमा ने बताया की पुलिस पत्रकार व चिकित्सा विभाग के कार्मिक इस कोरोना महामारी मेँ अपने जीवन को संकट मे डाल कर समाज के लिए कोरोना रक्षक बने हुये हैं। यह दिन रात समाज की रक्षा मे जुटें हुये हैं। ऐसे मे हम सब का दायित्व हैं की हम इंका मनोबल बढ़ाए। इस अवसर पर इन कोरोना योद्धाओ का सोश्ल डिस्टेन्स की अनुपालना करते हुए टीम की ओर से सम्मानित किया गया।

Comments are closed.