प्रदेश भर की गौशालाओं में चारे की सेवा।

कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान।
April 29, 2020
झुञ्झुणु जिले मे 6500 आदर्श पक्षी घर लगाए जाएंगे।
May 12, 2020

प्रदेश भर की गौशालाओं में चारे की सेवा।

गौशाला के लिए चारे के ट्रक किए रवाना गोविढ़गढ़ कस्बे स्थित शिव चारा डिपो से बुधवार को राजधानी क्राफ्ट मण्डा भिण्डा द्वारा चारे के तीन ट्रक गौशालाओ के लिए रवाना किए गए |
सीओ संदीप सारस्वत ने बताया की लॉकडाउन के कारण बाहर से चारा नहीं आने के कारण गौशालाओ मे गौमाताओ के लिए चारे का संकट खड़ा हो रहा है | ऐसे मे बेजुबानों की इस परेशानी को समझते हुए राजधानी क्राफ्ट फ़ैक्टरी द्वारा क्षेत्र मैं विभिन्न गौशालाओ के लिए 11 चारे के ट्रक दिये गए है| बुधवार को चारा डिपो से तीन ट्रक गौशालाओ के लिए रवाना किए गए | चारे का एक ट्रक बलेखण मोड स्थित गौलीला एव गौ चिकित्सा केंद्र भेजा गया |
बाल गोपाल रक्षा दल के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश सोंकिल ने बताया की केंद्र पर बीमार गायों का इलाज किया जाता है | इस दौरान थानधिकारी अरविंद भारद्वाज संचालक बजरंग लाल अग्रवाल, समीर अग्रवाल सोलाना वाले पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल गोविढ़गढ़ गौ रक्षक दल अध्यक्ष शोरसिंह कुमावत कृष्ण कान्त जोशी भी उपिस्थित रहे।

Comments are closed.