प्रदेश भर की गौशालाओं में चारे की सेवा।
May 5, 2020परिवार का महत्व
May 21, 2020
युवा वैश्य समाज के तरफ से एक और अनूठी पहल विलुप्त होती चिड़िया की प्रजाति को बचाने के लिए
जिले लगेंगे 6500 घोसले
अखिल' भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन राजसाथन झुंझुनू की एक अनोखी पहल की है। प्रदेशाध्यक्ष
मुकेश विजय एव शेखावटी प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज भगेरिया की प्रेरणा से जिलाध्यक्ष अंकुर मोदी, जिला महामंत्री विशाल अग्रवाल एव समस्त झंझनु
जिला टीम ने 6500 आदर्श पक्षी घर घोसले लगाने का संकल्प लिया है।
जिला प्रवक्ता अमन अग्रवाल ने बताया की भामाशाह श्री बजरंग लाल अग्रवाल जी सोलाना वाले (संस्थापक राजधानी क्राफ्ट्स फाउंडेशन)के पुत्र सुधीर एव समीर अग्रवाल
के सौजन्य से पूरे जिले के अंदर युवा टीम मिलकर ये आदर्श पक्षी घर लगाएंगे |
इन पदाधिकारियों का मानना है की चिड़िया की प्रजाति बहुत काम होती जा रही है ऐसे मे उनको मकान की आवश्यकता होती है जो उनको नहीं मिल रहा है |
ऐसे मैं सोलानावाला परिवार एव युवा वैश्य समाज की ओर से यह एक अनूठी पहल होने जा रही है|