सदाचार का साथ
June 8, 2020विभिन्न कार्यालयों में सेनेटाइजर स्टैंड व बोतल उपलब्ध करवाये
June 17, 2020
झुंझुनू जिले में गोवला ग्राम में गौ सेवा को समर्पित श्री गणेश पंचमुखी गौशाला को जिले की मॉडल गौशाला बनाने की दिशा में प्रयत्न किया जा रहा है रविवार को जीव जंतु कल्याण बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर ओपी चौधरी ने अपने झुंझुनू के एक दिवसीय दौरे पर गौशाला का अवलोकन किया उन्होंने उपस्थित पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ सुरेंद्र सैनी पशुपालन विभाग के सदानंद एवं लादूराम आदि से गौशाला के बाबत आवश्यक विचार विमर्श कर उन्हें निर्देश दिए कि वे गौशाला संचालकों के साथ मिलकर प्रस्ताव बनाकर भेजें जिससे गौशाला को जिले की मॉडल गौशाला बनाने की दिशा में कार्य किया जा सके
उन्होंने गौशाला में गोवंश की सेवार्थ किए जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की तथा सरकार से अनुदान के तहत गौशाला में अनेक व्यवस्थाओं को लागू किए जाने का आश्वासन भी दिया
उन्होंने भामाशाह श्री बजरंग लाल अग्रवाल जी सोलाना वाले (संस्थापक राजधानी क्राफ्ट्स फाउंडेशन) द्वारा गौशाला में करवाए जा रहे कार्यों की खुले मन से सराहना भी की
उन्होंने गौशाला संचालकों के साथ बैठक में गायों की देखभाल के साथ साथ गोवंश के गोबर से बनने वाली खाद के अलावा नई योजनाओं को अपनाने के निर्देश भी दिए
इस अवसर पर निरंजन सिंह, कोषाध्यक्ष भगवानाराम, सचिव कनीराम, पशु चिकित्सक परमजीत कुलहरी, अरविंद केडिया, सुनील सेन एवं सोहनलाल झाझरिया सहित अन्य जन उपस्थित थे