मुकुंदगढ़ में सैनिटाइजर स्टैंड सप्रेम भेंट किया गया।
July 22, 2020राजसमंद जिले के विभिन्न न्यायालयों एवं सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजर स्टैंड सेनीटाइजर बॉटल 500ml के साथ वितरण (राजसमंद)
July 23, 2020
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांसवाड़ा के तत्वाधान में राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन के सौजन्य से बांसवाड़ा जिले के विभिन्न न्यायालयों एवं सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजर स्टैंड सेनीटाइजर बॉटल 500ml के साथ वितरण का शुभारंभ जिला जज रवि शर्मा द्वारा सोमवार प्रातः किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांसवाड़ा के सचिव देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि शुभारंभ समारोह में बांसवाड़ा के न्यायिक अधिकारियों सहित एडवोकेट एवं पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
विदित है कि राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनू के तत्वाधान में झुंझुनू जिले के विभिन्न न्यायालयों एवं सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजर स्टैंड लगाए जाने के पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनू के अध्यक्ष एवं सचिव की प्रेरणा से पूरे राजस्थान में स्टैंड लगाए जाने के क्रम में आज बांसवाड़ा जिले में स्टैंड लगाए गए हैं।