रीको कार्यालय में सेनीटाइजर स्टैंड लगाया गया (झुंझुनू )
July 22, 2020मुकुंदगढ़ में सैनिटाइजर स्टैंड सप्रेम भेंट किया गया।
July 22, 2020
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन के सौजन्य से श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान झुंझुनू द्वारा 1000 मास्क कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जनहित में बांटे गए जिसमें से 400 मास्क भगवानदास खेतान अस्पताल के पीएमओ डॉ शुभकरण कालेर एवं डॉ वीके गुप्ता को भेंट किए गए
इस अवसर पर जिला जज चंचल मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती मधु हिसारिया, सीजेएम विजय सिंह महावर, तहसीलदार योगेश देवेल, स्थाई लोक अदालत सदस्य डॉक्टर डीएन तुलस्यान एवं पटवारी दिलीप बुगालिया सहित अन्य जन उपस्थित थे
विदित है कि संस्थान द्वारा अभी तक झुंझुनू जिले के सभी न्यायालयो एवं सरकारी कार्यालयों में 106 सैनिटाइजर स्टैंड भी वितरण किए जा चुके हैं