सभी अदालतों के बाहर रखी हैंड सेनीटाइजर मशीनें।
July 8, 2020अपनी असीम क्षमताओं पर विश्वास कीजिए।
July 11, 2020
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से न्यायलय परिशर तथा प्रशासनिक कार्यालयों में सेनेटाइजर स्टैंड लगाए गए हैं ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शक्ति सिंह ने उन्होने बताया की कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राजधानी क्रफ्ट्स फ़ाउंडेशन ने प्राधिकरण को 35 सेनेटाइजर स्टैंड और सेनेटाइज उपलब्ध कराए हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा के निर्देशों पर स्टैंड व सैनिटाइजर धौलपुर एवं तालुका बड़ी व राजाखेड़ा मुख्यालय पर न्यायलयों में लगाए जाएंगे।
इसी प्रकार अभिभाषक संघ कक्ष में सैनिटाइजर स्टैंड उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए प्रयास जारी है।
इस मौके पर न्यायाधीश एमएसीटी राम सुरेश प्रसाद, विशेष न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय मुकेश त्यागी, एडीजे अनिल कुमार शर्मा, सीजेएम महावीर महावर, रेनू शाकित , एमजेएम नीरज मित्तल, शिखा सिंघल,प्रीति सिंह , प्रोटोकाल अधिकारी गंभीर सिंह, कोर्ट मैनेजर ब्रजेश शर्मा आदि मौजूद रहे ।
कार्यालयों जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एडीएम,एसडीएम, जिला परिषद, जिला कोषालय, नगर परिषद, जिला परिषद जिला चिकित्सालय विभाग, चिकित्सालय इत्यादि सहित 35 स्थानों पर वितरित किए गए।