सही मार्गदर्शन।
July 1, 2020हमेशा अपनी सोच ऊँची रखें ।
July 6, 2020
दौसा जिले के न्यायालयों में भी लगेगी अब सेनेटाइजर मशीनें
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और राजधानी क्राफ्ट फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में दौसा न्यायालय परिसर में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश अन्नत भंडारी, प्राधिकऱण की सचिव रेखा वाधवा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में न्यायालय परिसर में लगने वाली सेनेटाइजर मशीन का निरीक्षण किया।
सेनेटाइजर स्टैंड सभी कोटों में बार मे और हमारे जो भी कलेक्टर के यहां वितरित किए जा रहे हैं।
करोना की रोकथाम के लिए जरूरी है कि पूरी तरह से जहां पर लोग आते हैं। ज्यादा संख्या में उनको हैंड सेनीटाइजर करके प्रवेश दिया जाए। दौसा जिले के 22 कोटों में हैंड सेनीटाइजर देने का कार्यक्रम रखा गया है।
हमारे पास में कुछ सेनेटाइजर मशीनें और सैनिटाइजर और फेस मास्क प्राप्त हुए हैं।
क्योंकि 29 तारीख से हमारे न्यायालय हैं जो रेगुलर कार्य कर रहे हैं जिसमें वकीलों का भी आवागमन रहता और पक्षकारों को भी आवागमन रहता है हालांकि हमारी उसमें लिमिटेड गैदरिंग रहती है फिर भी प्रोपर सेनेटाइजेसन हो सके ओर कोरोना से संक्रमण को बचाया जा सके।
इसके लिए जो कुछ सेटजन मशीन जो हमें प्राप्त हुई हैं। जो प्रत्येक हमारा जो दौसा जिला है उसमें प्रत्येक न्यायालय परिसर में और प्रत्येक उच्च न्यायालय में हम सेंटर मशीन लगवा रहे हैं। और सेनेटाइजर बोतल रखी जा रही है।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश अन्नत भंडारी ने शनिवार को राजधानी क्राफ्ट्स फाउंडेशन द्वारा भेंट किए पैडल सेनीटाइजर स्टैंड का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अन्नत भंडारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं न्यायालय परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं कर्मचारियों एवं पक्षकारों के हाथों को सैनिटाइज करने के लिए राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन द्वारा पैडल सेनीटाइजर स्टैंड, मास्क आदि उपलब्ध कराना सराहनीय है।
उन्होंने कोरोना में जारी गाइडलाइन की पालना करने को कहा उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिले के सभी न्यायालयों, न्यायालय परिसर, जिला मुख्यालय स्थित बार रूम, कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय में किया जाएगा इस अवसर पर प्राधिकरण की सचिव सचिव रेखा वाधवा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई मशीन न्यायालय परिसर में काफी हद तक सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में कोर्ट की न्यायाधीश आरती भारद्वाज, एससी एसटी न्यायाधीश, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश बेनीवाल एवं उपस्थित रहे।