विभिन्न कार्यालयों में सेनेटाइजर स्टैंड व बोतल उपलब्ध करवाये
June 17, 2020सुखी होने के लिए पोजीटीव सोच रखनी होगी
June 23, 2020
झुन्झुनू के युवा वैश्य महासम्मेलन की पहल पर भामाशाह ने बनवाए पक्षी घर
अखिल भारतीय युवा वैश्य महासम्मेलन राजस्थान झुन्झुनू जिला इकाई की पहल पर जयपुर के भामाशाह कि ओर से तैयार करवाए गए आदर्श पक्षी घर का वितरण मंगलवार से शुरू किया गया। सबसे पहले शहर के स्टेट जीएसटी कर भवन स्थित जीएसटी पार्क मे यह घोंसले लगाए गए |महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश विजय एव शेखवाठी प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष अनुज भगोरिया की प्रेरणा से जिलाध्यक्ष अंकुर मोदी की अगुवाई मे जिला टीम ने झुन्झुनू जिले मे राजधानी क्राफ्ट फ़ाउंडेशन के सौजन्य से तैयार करवाए 6500 आदर्श पक्षी घर लगाने की हुई शुरुआत की है |
इस दौरान संयक्त आयुक्त, राज्य कर, झुन्झुनू के उमेश जालान, संयक्त आयुक्त, एंटिवेजन राज्य कर, झुन्झुनू के रामेंद्र शर्मा एव सहायक आयुक्त सुमन बुड़ानिया एव चंद्र प्रकाश धुपिया मौजूद थे। युवा वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रवक्ता अमन अग्रवाल ने बताया कि झुन्झुनू निवासी तथा जयपुर प्रवासी बजरंग लाल अग्रवाल सोलाना वाले के पुत्र सुधीर एव समीर के सौजन्य से पूरे झुन्झुनू जिले मे आदर्श पक्षी घर लगाए जाएंगे |
संगठन के जिला महामंत्री विशाल अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, आराधना टिबड़ी, जिला मंत्री लखन केजरीवाल , रवि तुलस्यान, जिला उपाध्यक्ष विमल बंसल उदयपुरवाटी, झुञ्झुणु नगर मण्डल महामंत्री रजत टिबडेबाल, अंकुर अग्रवाल, निखिल झुन्झुनूवाला,अभिषेक बंका, हिमांशु गाड़िया देवकीनंदन तुलस्यान सहित अनेक लोग मौजूद थे | आदर्श पक्षी घर चिड़ावा एव उदयपुरवाटी मे भी लगाने के लिए भेजे गए हैं।