पुरुषार्थ
May 26, 2020कर्मफल का सदैव त्याग करो
May 28, 2020
🌴जीवन में सब कुछ एक निवेश की तरह ही होता है। प्रेम,समय, साथ, खुशी, सम्मान और अपमान, जितना - जितना हम दूसरों को देते जायेंगे, समय आने पर एक दिन वह व्याज सहित हमें अवश्य वापस मिलने वाला है।
🌴कभी दुख के क्षणों में अपने को अलग - थलग पाओ तो एक बार आत्मनिरीक्षण अवश्य कर लेना कि क्या जब मेरे अपनों को अथवा समाज को जब जरूरत थी तो मैं उन्हें अपना समय दे पाया था..? क्या किसी के दुख में मैं कभी सहभागी बन पाया था..? आपको अपने प्रति दूसरों के उदासीन व्यवहार का कारण स्वयं स्पष्ट हो जायेगा
🌴अच्छा - बुरा, मान - अपमान, समय - साथ, और सुख - दुख जो कुछ भी आपके द्वारा बाँटा जायेगा, देर से सही मगर एक दिन आपको दोगुना होकर मिलेगा जरूर, ये तय है।
अतः अपने फ़ायदे , धारणा ,विचारो का ना मिलना , ईगो के लिए कभी कीसी का बूरा नही करना । ध्यान रहे पेड़ बबुल पर आम नही होते ।
सतकरमों से ही जीवन यात्रा मंगलमय रहेगी।
JAI HIND । DESH PRATHAM